महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनके करियर की उपलब्धियां, शांत स्वभाव और स्मार्ट बिजनेस रणनीतियों ने उन्हें एक अमीर खिलाड़ी बना दिया है। इस ब्लॉग में हम उनकी कुल संपत्ति, आय के स्रोत और उनके लक्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानेंगे।
MS Dhoni Net Worth
भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक MS धोनी की नेटवर्थ के बारे में मीडिया पर प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमान लगाया जाता हैं कि इनके पास ₹1000 करोड़ रुपये से अधिक की संपति हैं जो इन्हें क्रिकेट करियर द्वारा प्राप्त हुआ हैं, वहीं इनके आय के प्रमुख स्रोत के बारे में बताए तो रियल एस्टेट में निवेश, व्यापार, विज्ञापन, ब्रांड इंडोर्समेंट, IPL के साथ अनुबंध, BCCI के साथ अनुबंध आदि हैं जिसके कारण आज करोड़ों की संपति के मालिक है।
महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें माही और कैप्टन कुल के नाम से भी जाना जाता हैं, ने क्रिकेट के इतिहास में महानतम कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाजों में से एक माना जाता हैं इनकी लाइफ सुशांत सिंह राजपूत के द्वारा MS धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के नाम से मूवी बनाए थे जो लोगों के द्वारा काफी पसंद की गई थी और सभी लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक बन गए।
MS Dhoni कौन हैं?

MS Dhoni झारखंड के रांची में जन्मे एक पुर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है, ये 2007-2017 तक सीमित ओवरों के प्रारूप और 2008-2014 तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। इन्हें व्यापक रूप से क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान कप्तान विकेट कीपर बल्लेबाज और फिनिशर में से एक माना जाता हैं, ये दाएं हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं अपनी शांत कप्तानी और तंग परिस्थितियों में मैच खत्म करने के क्षमता के लिए जाने जाते हैं, यह IPL चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी रह चुके हैं।
वही धोनी के करियर की बात की जाय तो 18 साल के थे तब 1999/2000 में इन्होंने बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में अपना करियर की शरूआत की थी, वह अपने पहले मैच में असम टीम के ख़िलाफ़ दूसरी पारी में 68 रनों के लाजवाब पारी खेले थे ईनके बारे में अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिस्ट को देखें।
| पूरा नाम | महेंद्र सिंह धोनी |
|---|---|
| उपनाम | माही, कैप्टन कूल, MSD |
| जन्मतिथि | 7 जुलाई 1981 |
| जन्मस्थान | रांची, झारखंड (तब बिहार) |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| धर्म | हिंदू |
| पेशा | क्रिकेटर, व्यवसायी |
| बल्लेबाजी शैली | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
| भूमिका | विकेटकीपर-बल्लेबाज |
| पत्नी | साक्षी धोनी |
| बेटी | जीवा धोनी |

धोनी की लग्जरी लाइफस्टाइल
MS Dhoni लाइफस्टाइल के बारे सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर डाले गए फ़ोटो और वीडियो पोस्ट के द्वारा पता चलता है ये कॉफी लग्ज़री लाईफ़ जीते हैं, वहीं इनके कार कलेक्शन के बारे में बात करें तो ये इनके पास कई लग्ज़री कारें हैं और आलीशान घर भी नज़र आता है जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएँ देखने को मिलता है। वही इंस्टाग्राम पर इनको 49 मिलियन से भी ज़्यादा फ़ॉलो किया है जिसके द्वारा पता चलता है कि लोग इनकी लाइफ़ स्टाइल को काफ़ी पसंद करते हैं और इन्हें फ़ॉलो भी करते हैं।
Conclusion महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं। उनकी कप्तानी, शांत स्वभाव और शानदार फैसले उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन क्रिकेटर बनाते हैं। उनका योगदान भारतीय क्रिकेट के लिए अमूल्य है और आने वाली पीढ़ियों के लिए वह हमेशा एक आदर्श रहेंगे।




